, ,

झरिया के हरि मंदिर में ‘महिषासुर मर्दिनी’ का भव्य मंचन, मां दुर्गा के रूपों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

JP Bharat Shareझरिया (धनबाद): शारदीय नवरात्र के अवसर पर झरिया स्थित तरुण सम्मेलन हरि मंदिर परिसर में हरिओम सेवा संस्था की ओर से ‘महिषासुर मर्दिनी’ नाटक का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय के जरिए मां दुर्गा की महिमा तथा महिषासुर वध की पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

झरिया (धनबाद): शारदीय नवरात्र के अवसर पर झरिया स्थित तरुण सम्मेलन हरि मंदिर परिसर में हरिओम सेवा संस्था की ओर से ‘महिषासुर मर्दिनी’ नाटक का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा और प्रभावशाली अभिनय के जरिए मां दुर्गा की महिमा तथा महिषासुर वध की पौराणिक कथा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. स्वरूप चौधरी के चंडी पाठ से हुई। इसके बाद भजन गायक अजय शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। नाटक में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों, उनके पराक्रम और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विनोद सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सिंदरी विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय और एसआई भीम लाल पासवान शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान अतिथियों ने हरिओम सेवा संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को पौराणिक कथाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कलाकारों की प्रस्तुति ने जीता दिल

नाटक में स्वस्तिका दत्ता, दीक्षांत कुमार, निहिता, रूपाली, अंश, सत्यम, इशिता, अर्पिता, सेजल और सौरव सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। कलाकारों के अभिनय और वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय भट्टाचार्य, अर्चिता दत्ता, प्रीति केशरी, समृद्धि चौधरी, विकास धीवर, प्रियंका धीवर, बापी धीवर, स्वीटी हाजरा, सुप्रिया सेन, प्रियंका चटर्जी, सुभाष बाउरी, रॉबिन दत्ता, मृण्मय दत्ता, पिंटू चटर्जी और प्रशांत बाउरी सहित संस्था के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इस आयोजन ने झरिया में नवरात्र के उत्साह को और बढ़ाया तथा श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports