धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में NSUI विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार किया गया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कमिटी की सूची जारी की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कमिटी में संभव ठाकुर, तारिक अंसारी, आयुष सिंह और रवि शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, पलक कुमारी, वर्षा कुमारी, गौरव कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, अरमान जायसवाल, अभिषेक महतो और ओम कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा गुलशन कुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, मार्शल मुर्मू, बिमल बास्की और सैमी सोरेन सहित अन्य को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
















