,

दुर्गापूजा से पहले 42 हजार सहियाओं को मिलेगा बकाया भत्ता, सरकार ने जारी किए ₹52 करोड़

JP Bharat Shareरांची: झारखंड की 42 हजार से अधिक सहियाओं के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने छह महीने के बकाया प्रोत्साहन भत्ते के भुगतान के लिए ₹52 करोड़ जारी किए हैं। जिलों को जल्द राशि सहियाओं के बैंक खातों में भेजने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड की 42 हजार से अधिक सहियाओं के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने छह महीने के बकाया प्रोत्साहन भत्ते के भुगतान के लिए ₹52 करोड़ जारी किए हैं। जिलों को जल्द राशि सहियाओं के बैंक खातों में भेजने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत सहियाओं को हर महीने ₹2,000 प्रोत्साहन भत्ता मिलता है। भुगतान में देरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के निर्देश के बाद एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश ने मंगलवार को राशि जारी की। सरकार का लक्ष्य दुर्गापूजा से पहले बकाया भुगतान पूरा करना है। अब जिलों में भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports