,

धनबाद में दुर्गापूजा को लेकर सुरक्षा सख्त, 17 से 22 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम; DJ पर प्रतिबंध

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गापूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। छह दिनों तक 24…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गापूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा ने संयुक्त आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

छह दिनों तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

प्रशासन के अनुसार, 17 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक जिला संयुक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। आपात स्थिति में नागरिक 0326-2311807 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

सात जोन में बांटा गया जिला

सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी समेत सात जोन में बांटा गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में गश्त के साथ क्विक रिस्पॉन्स टीम भी सक्रिय रहेगी।

DJ पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

प्रशासन ने पूजा के दौरान DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और पंडालों के आसपास सड़क पर पार्किंग नहीं करने समेत 20 सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी निगरानी रखी जाएगी। भ्रामक सूचना फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

16 स्थानों पर तैनात होंगे अग्निशमन वाहन

आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जिले के 16 स्थानों पर अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएंगे। भूली, झरिया, कतरास, गोविंदपुर, निरसा, सुदामडीह, कुसुंडा, राजगंज और बस्ताकोला समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था की जाएगी। रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान भी विशेष सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।

विसर्जन मार्गों का पहले होगा सत्यापन

प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन के निर्धारित मार्गों का कम से कम दो दिन पहले सत्यापन करने का निर्देश दिया है। विसर्जन जुलूस तय मार्ग से ही निकाले जाएंगे। इसके अलावा पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने पूजा समितियों और नागरिकों से नियमों का पालन करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports