,

धनबाद के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी/धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक कल्याण चंद्र की मौत हो गई। शनिवार सुबह काफी तलाश के बाद उसका शव बनिया तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी कल्याण चंद्र, पिता…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी/धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक कल्याण चंद्र की मौत हो गई। शनिवार सुबह काफी तलाश के बाद उसका शव बनिया तालाब से बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी कल्याण चंद्र, पिता सुरेन चंद्र, शुक्रवार शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और तालाब की गहराई अधिक होने के कारण शुक्रवार शाम उनका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह दोबारा तलाशी के दौरान शव बरामद हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करते थे और परिवार का सहारा थे। उनके पिता हलवाई का काम करते हैं। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले उनके बड़े भाई की भी सांप के काटने से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports