राजगंज/धनबाद: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरनी मोड़ पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति टैंकर वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
















