,

धनबाद के पांडरपाला में मोबाइल टावर में लगी आग, स्थानीय लोगों ने बुझाई लपटें

JP Bharat Shareधनबाद: पांडरपाला इलाके में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। टावर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों तक लपटें पहुंचने से बच गईं।…

JP Bharat Share

धनबाद: पांडरपाला इलाके में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मोबाइल टावर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। टावर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों तक लपटें पहुंचने से बच गईं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैलने लगी थी। इसके बाद लोगों ने बालू, पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास रिहायशी मकान होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका थी, लेकिन समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

मोबाइल टावर में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से उपकरणों को हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है।

घटना की सूचना संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने के कारण और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports