,

धनबाद सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग का सफल इलाज, 10 दिन में मिली छुट्टी

JP Bharat Shareधनबाद: सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक से पीड़ित बिहार के बांका जिले के एक बुजुर्ग मरीज का इलाज सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर हालत में भर्ती मरीज करीब 10 दिनों के उपचार के बाद खतरे से बाहर आ गए और चलने-फिरने में सक्षम हुए। उपायुक्त आदित्य रंजन के…

JP Bharat Share

धनबाद: सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक से पीड़ित बिहार के बांका जिले के एक बुजुर्ग मरीज का इलाज सफलतापूर्वक किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर हालत में भर्ती मरीज करीब 10 दिनों के उपचार के बाद खतरे से बाहर आ गए और चलने-फिरने में सक्षम हुए।

उपायुक्त आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में संचालित अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं दे रहे न्यूरोसर्जन डॉ. नवोदय जिंदल ने मरीज का उपचार किया। अस्पताल के अनुसार, मरीज की स्थिति शुरुआत में बेहद गंभीर थी। दवाइयों और लगातार चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

परिजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज कराना मुश्किल था। सदर अस्पताल में उपचार मिलने से उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली। मरीज के स्वस्थ होने पर परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार जताया।

डॉ. जिंदल ने कहा कि स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर स्थितियों में समय पर चिकित्सकीय सहायता और निगरानी महत्वपूर्ण होती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports