धनबाद: धनसार में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक अनोखा पंडाल बनाया गया है, जिसकी थीम एक लाख पौधों पर आधारित है। यह पंडाल लोगों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का महत्व समझाने का संदेश दे रहा है।
पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसकी अनूठी थीम लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
















