धनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर भूली के E ब्लॉक में 25 पैसे के पुराने सिक्के की आकृति पर आधारित अनोखा पूजा पंडाल बनाया गया है। अपनी अलग थीम और आकर्षक बनावट के कारण यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
पंडाल को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोग मां दुर्गा के दर्शन के साथ पंडाल की अनूठी कलाकारी का आनंद ले रहे हैं।
चलन से बाहर हो चुके 25 पैसे के सिक्के को थीम के रूप में प्रस्तुत करना इस पंडाल की खासियत है। दुर्गा पूजा के दौरान भूली क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
















