डुमरी: विधानसभा क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक जयराम कुमार महतो के सहयोग से तीन पंचायतों के युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट और जर्सी का वितरण किया गया। इसमें कुलगो उत्तरी, कुलगो दक्षिणी और डुमरी पंचायत के खिलाड़ी शामिल रहे।
खेल सामग्री मिलने से युवा खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। इस पहल के जरिए युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुजीत पटेल और सुजल, मीडिया प्रभारी राजू, प्रखंड महासचिव संतोष पंडित, युवा केंद्रीय महासचिव प्रेम, डुमरी पंचायत अध्यक्ष सूरज सहित JLKM कार्यकर्ता और खिलाड़ी मौजूद रहे।
















