,

भूली ए ब्लॉक पूजा समिति ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल को चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल भूली ए ब्लॉक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूजा समिति की ओर से नित्यानंद मंडल को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल भूली ए ब्लॉक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पूजा समिति की ओर से नित्यानंद मंडल को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार जताते हुए आयोजन की सराहना की।

नित्यानंद मंडल ने कहा कि पंडाल में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा सराहनीय है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मौके पर पूजा समिति के सदस्य राजू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अविनाश पांडे, नीरज शर्मा और शैलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports