धनबाद: डी.वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा खुशी कुमारी ने हरियाणा के कैथल में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और धनबाद का नाम रोशन किया है। वहीं, विद्यालय की छात्रा कृति सिंह ने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल का प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालय की प्राचार्य अर्चना मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय बॉक्सिंग कोच खुशबू कुमारी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















