,

बोकारो पुलिस केंद्र में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित

JP Bharat Shareबोकारो: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस केंद्र, बोकारो में शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के साहस और समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट…

JP Bharat Share

बोकारो: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस केंद्र, बोकारो में शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के साहस और समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम में वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में शहीद हुए 10 पुलिस जवानों के बलिदान का स्मरण किया गया। साथ ही, झारखंड के इस वर्ष शहीद हुए तीन जवानों के नामों का पाठ कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। एएसपी वेदांत शंकर ने उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सीसीआर डीएसपी राम प्रवेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद समेत कई पुलिस अधिकारी और पुलिस संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सार्जेंट दीना हंसदा ने शहीद जवानों को सलामी दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports