खूंटी: फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमले के विरोध में लोगों ने भगत सिंह चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, फादर की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में तीन संदिग्धों की गतिविधियों और एंट्री की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
















