,

धनबाद: ट्रेन से चोरी हुए 34 ग्रेविटी नल बरामद, कतरास के बर्तन दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेनों के कोच में लगे ग्रेविटी नलों की चोरी और खरीद-बिक्री के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रमोद प्रसाद और कतरास बाजार स्थित गनौरी बर्तन दुकान के संचालक संजय कुमार कसेरा के रूप में हुई है। दोनों के पास से…

JP Bharat Share

धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेनों के कोच में लगे ग्रेविटी नलों की चोरी और खरीद-बिक्री के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रमोद प्रसाद और कतरास बाजार स्थित गनौरी बर्तन दुकान के संचालक संजय कुमार कसेरा के रूप में हुई है। दोनों के पास से कुल 34 ग्रेविटी नल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 18,360 रुपये बताई गई है।

RPF के अनुसार, ट्रेन संख्या 22364 में चोरी के दो ग्रेविटी नलों के साथ प्रमोद प्रसाद को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर चोरी के नल कतरास की गनौरी बर्तन दुकान में बेचने की बात बताई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान में छापेमारी की गई, जहां से 32 नल बरामद हुए और दुकान संचालक को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में धनबाद RPF पोस्ट में रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक राधा कुमारी को सौंपी गई है। RPF ने अन्य कथित सहयोगियों की तलाश में भी छापेमारी की, लेकिन वे नहीं मिले।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports