,

निरसा: विधायक चंद्रदेव महतो ने स्व. छोटे लाल महतो को दी श्रद्धांजलि, स्कूल को +2 बनाने का भरोसा

JP Bharat Shareधनबाद: निरसा क्षेत्र के केलियासोल स्थित जामकुदर आदर्श उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय छोटे लाल महतो की पुण्यतिथि पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने विद्यालय परिसर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विधायक ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया…

JP Bharat Share

धनबाद: निरसा क्षेत्र के केलियासोल स्थित जामकुदर आदर्श उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय छोटे लाल महतो की पुण्यतिथि पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने विद्यालय परिसर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान विधायक ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय को +2 स्तर तक उत्क्रमित कराने और शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports