,

बोकारो में 27 दिसंबर से राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, देशभर से जुटेंगी खिलाड़ी

JP Bharat Shareबोकारो: इस्पातनगरी बोकारो में 36वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-4 स्थित डीपीएस बोकारो में आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने प्रतियोगिता की…

JP Bharat Share

बोकारो: इस्पातनगरी बोकारो में 36वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-4 स्थित डीपीएस बोकारो में आयोजित होगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने प्रतियोगिता की मेजबानी को झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके कबड्डी खिलाड़ियों के भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने की उम्मीद है।

इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports