हैदराबाद एयरपोर्ट पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

JP Bharat Shareहैदराबाद: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की हैदराबाद टीम ने एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री 22 अक्टूबर को एयरएशिया की फ्लाइट AK-68 से मलेशिया…

JP Bharat Share

हैदराबाद: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की हैदराबाद टीम ने एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों यात्री 22 अक्टूबर को एयरएशिया की फ्लाइट AK-68 से मलेशिया के कुआलालंपुर जाने वाले थे। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच काले प्लास्टिक कवर में छिपाई गई विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

जब्त मुद्रा में अमेरिकी डॉलर, मलेशियाई रिंगिट और सिंगापुर डॉलर शामिल हैं। DRI के अनुसार, दोनों यात्री विदेशी मुद्रा से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मुद्रा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports