,

चिरकुंडा मेले में बिछड़ा 8 वर्षीय बच्चा बराकर में मिला, ट्रैफिक पुलिस ने परिवार से मिलाया

JP Bharat Shareबराकर/धनबाद: दुर्गापूजा के बाद चिरकुंडा मेला घूमने के दौरान परिवार से बिछड़ा आठ वर्षीय मुन्ना मल्लिक बराकर ट्रैफिक पुलिस की मदद से सुरक्षित अपने परिजनों से मिल गया। बच्चा भटकते हुए झारखंड से पश्चिम बंगाल की सीमा में पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार, निरसा क्षेत्र के मल्लिक गुड़िया निवासी काजल मल्लिक अपने…

JP Bharat Share

बराकर/धनबाद: दुर्गापूजा के बाद चिरकुंडा मेला घूमने के दौरान परिवार से बिछड़ा आठ वर्षीय मुन्ना मल्लिक बराकर ट्रैफिक पुलिस की मदद से सुरक्षित अपने परिजनों से मिल गया। बच्चा भटकते हुए झारखंड से पश्चिम बंगाल की सीमा में पहुंच गया था।

जानकारी के अनुसार, निरसा क्षेत्र के मल्लिक गुड़िया निवासी काजल मल्लिक अपने परिवार के साथ मेला घूमने गए थे। इसी दौरान उनका बेटा मुन्ना परिवार से अलग हो गया और बराकर के बेगुनिया चेकपोस्ट तक पहुंच गया।

चेकपोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बच्चे को अकेले भटकते देखा और उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया समूहों में साझा की गई, जिसके बाद परिवार से संपर्क स्थापित हुआ।

परिजनों के बराकर पहुंचने पर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से परिवार ने राहत की सांस ली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports