,

धनबाद में जमीन विवाद में भतीजे की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घसकोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय दौलत राम महतो की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के भाई सुंदरलाल महतो ने चाचा सूर्यकांत…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घसकोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय दौलत राम महतो की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

मृतक के भाई सुंदरलाल महतो ने चाचा सूर्यकांत महतो उर्फ बिनोद, त्रिवेणी महतो और अन्य लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports