,

जमशेदपुर: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान के ‘मौत के कुएं’ में हादसा, स्टंट के दौरान बाइक में लगी आग

JP Bharat Shareजमशेदपुर: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के दौरान मौत के कुएं में स्टंट करते समय एक युवती की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मौत के कुएं में तीन बाइक और तीन कारों के जरिए करतब दिखाए जा रहे…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के दौरान मौत के कुएं में स्टंट करते समय एक युवती की चलती बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मौत के कुएं में तीन बाइक और तीन कारों के जरिए करतब दिखाए जा रहे थे। इसी दौरान एक युवती की बाइक में आग लग गई। खुद को बचाने की कोशिश में युवती बाइक से नीचे गिर गई।

बताया जा रहा है कि युवती आंशिक रूप से झुलस गई और उसके बाल भी जल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। युवती की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports