धनबाद: जनता दरबार में पहुंचे बीएमपी कुष्ठ कॉलोनी निवासी बुजुर्ग बहादुर राय की राशन संबंधी समस्या का त्वरित समाधान किया गया। फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण वह पिछले दो महीने से राशन पाने से वंचित थे।
मामले की जानकारी मिलने पर आपूर्ति विभाग ने तकनीकी अड़चन दूर कर उन्हें राशन उपलब्ध कराया। इस कार्रवाई से बुजुर्ग को राहत मिली।
जिला प्रशासन के अनुसार, बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके।
















