,

धनबाद में सरकारी क्वार्टर पर छापेमारी, 40 लीटर स्पिरिट और 550 शराब के लेबल जब्त

JP Bharat Shareधनबाद: दीपावली से पहले अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए झरिया थाना क्षेत्र के बकरहट्टा फल मंडी के पास स्थित एक सरकारी क्वार्टर में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों के 550 शराब बोतलों के लेबल, कॉर्क और 40 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। मौके से ताहिर…

JP Bharat Share

धनबाद: दीपावली से पहले अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए झरिया थाना क्षेत्र के बकरहट्टा फल मंडी के पास स्थित एक सरकारी क्वार्टर में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों के 550 शराब बोतलों के लेबल, कॉर्क और 40 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। मौके से ताहिर शेख को गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

उत्पाद विभाग के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तलाशी में रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल नंबर-1, आइकॉनिक और सिग्नेचर सहित कई ब्रांडों के लेबल मिले। इसके अलावा रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और अन्य ब्रांडों के कॉर्क भी जब्त किए गए।

विभाग मामले की जांच कर रहा है। बरामद सामग्री का इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध शराब के निर्माण या पैकेजिंग में किया जाना था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports