धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर का भ्रमण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और शैक्षणिक संसाधनों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों को संतोषजनक पाया गया। जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
















