रांची: BIT मेसरा ओपी क्षेत्र की मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे और वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया।
















