बोकारो: आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 1100 बच्चों और शिक्षकों के दांतों की जांच की गई।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजीव चंदन ने बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दांत बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
क्लब अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बच्चों के स्वास्थ्य में दंत स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। वहीं, क्लब सचिव विनोद चोपड़ा ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। शिविर में कई दंत चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
















