पटना: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी में ‘स्पेस एप्लीकेशन एडॉप्शन वर्कशॉप’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अंतरिक्ष तकनीक के माध्यम से सुशासन को मजबूत बनाने और विकसित बिहार के निर्माण में इसके उपयोग पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर ‘टेक कनेक्ट’ पोर्टल भी लॉन्च किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य अंतरिक्ष तकनीक के अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना और प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
















