रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल्ली रवाना होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने रांची से 13 बसों को रवाना किया।
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड से कार्यकर्ता बस और ट्रेन के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।
वहीं, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने और राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन रैली के माध्यम से मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।
















