,

गोविंदपुर में 1.10 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत

JP Bharat Shareधनबाद: गोविंदपुर प्रखंड की महुबोनी-2 पंचायत के चकचिरुबाद से पंचायत भवन होते हुए मुखिया के घर तक 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया। जानकारी के अनुसार, सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने इस समस्या…

JP Bharat Share

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड की महुबोनी-2 पंचायत के चकचिरुबाद से पंचायत भवन होते हुए मुखिया के घर तक 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने किया।

जानकारी के अनुसार, सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक को अवगत कराया था। इसके बाद सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, जिस पर अब काम शुरू होने की दिशा में पहल की गई है।

शिलान्यास के दौरान विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि पंचायत में सड़क के अलावा अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी साझा करने की अपील की, ताकि विधायक निधि से जरूरी विकास कार्य कराने की दिशा में पहल हो सके।

सड़क निर्माण की पहल से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है। उन्होंने इसके लिए विधायक के प्रति आभार जताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports