,

झारखंड में राजस्व बढ़ाने के लिए तीन साल का समझौता, चॉइस कंसल्टेंसी छह महीने में शुरू करेगी काम

JP Bharat Shareरांची: झारखंड के वाणिज्य-कर विभाग ने राजस्व संग्रह बढ़ाने और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मेसर्स चॉइस कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन साल का समझौता किया है। गुरुवार को रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में करार हुआ। जानकारी के अनुसार, कंपनी छह महीने के भीतर काम शुरू…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड के वाणिज्य-कर विभाग ने राजस्व संग्रह बढ़ाने और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मेसर्स चॉइस कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन साल का समझौता किया है। गुरुवार को रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में करार हुआ। जानकारी के अनुसार, कंपनी छह महीने के भीतर काम शुरू करेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समझौते से राज्य के राजस्व संग्रह को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। सरकार की प्राथमिकताओं में राज्य की आय बढ़ाना और कर संग्रह की प्रक्रिया को बेहतर बनाना शामिल है।

इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों से झारखंड के हित प्रभावित हो रहे हैं और एमएमडीआर कानून में राज्य के हितों की अनदेखी की गई है।

अब कंपनी के काम शुरू करने के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राजस्व संग्रह और विभागीय कार्यप्रणाली में कितना सुधार होता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports