,

IIT (ISM) धनबाद में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, SSP ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से किया सतर्क

JP Bharat Shareधनबाद: IIT (ISM) धनबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत गुरुवार को आईटी, साइबर सिक्योरिटी और साइबर हाइजीन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। SSP ने कहा कि…

JP Bharat Share

धनबाद: IIT (ISM) धनबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत गुरुवार को आईटी, साइबर सिक्योरिटी और साइबर हाइजीन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें धनबाद के SSP प्रभात कुमार ने लोगों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी।

SSP ने कहा कि बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड डिटेल, पासवर्ड और OTP किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने और अज्ञात स्रोतों से APK फाइल डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ऑनलाइन गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे मांगना साइबर ठगी का तरीका है। ऐसी कॉल आने पर घबराने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

कार्यक्रम में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. सरत कुमार दास ने बताया कि IIT (ISM) अगले शैक्षणिक सत्र से साइबर सिक्योरिटी से संबंधित कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports