धनबाद: बलियापुर-पतलाबाड़ी मार्ग पर बंगा मोड़ के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
















