बोकारो: चास-पुरुलिया मार्ग (NH-32) पर 30 अक्टूबर की सुबह महतो मोड़ के पास बोनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों घायल चोटीटांड़ के निवासी हैं और बंगाल जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चास स्थित के.एम. मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
















