बराकर: पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित हनुमान चढ़ाई इलाके में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उद्योगपति सोनू अग्रवाल के भाई अनिल अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। करीब पांच गाड़ियों से पहुंची टीम ने सुबह 6 बजे से 11 बजे तक तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार, जांच आय से अधिक संपत्ति और कोयला कारोबार से जुड़े पहलुओं पर केंद्रित थी। कार्रवाई के दौरान महिला ED अधिकारी और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे।
हालांकि, छापेमारी में किन दस्तावेजों या सामग्रियों की जांच हुई और क्या बरामद किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ED की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई का वास्तविक कारण आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्पष्ट होगा।
















