धनबाद: IIT (ISM) धनबाद में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी प्रतीक माने (Pratik Mane) के रूप में हुई है।
घटना के बाद संस्थान परिसर में शोक का माहौल है। फिलहाल घटना की परिस्थितियों और कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी जानकारी जांच और संस्थान प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।
















