रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कदाचार को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा में नकल करने या कराने वालों के खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिया। परीक्षा संचालन में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
गौरतलब है कि JTET-2026 की परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित होनी है।
















