धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास शनिवार को वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस और कार सवारों के बीच विवाद हो गया। चालान काटने की कार्रवाई का विरोध करने पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान सरायढेला थाना प्रभारी से भी तीखी बहस हुई।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार में सवार दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हंगामे के कारण सड़क पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
घटना के बाद कार सवार महिला ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
















