,

सड़क हादसे में घायल दो राहगीरों की मदद के लिए रुका डीसी का काफिला, अस्पताल पहुंचाया

JP Bharat Shareदेवघर: सरकारी कार्य से जा रहे उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, डीडीसी और एसडीओ ने सड़क दुर्घटना में घायल दो राहगीरों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और तत्काल मदद के लिए आगे आए। जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी सरकारी जांच और कार्य के सिलसिले में जा रहे…

JP Bharat Share

देवघर: सरकारी कार्य से जा रहे उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, डीडीसी और एसडीओ ने सड़क दुर्घटना में घायल दो राहगीरों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और तत्काल मदद के लिए आगे आए।

जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी सरकारी जांच और कार्य के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर घायल पड़े दो लोगों को देखकर उन्होंने उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई और सरकारी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

अधिकारियों की इस पहल की सराहना हो रही है। घटना ने यह संदेश दिया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की समय पर मदद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports