,

गम्हरिया थाना मामले के विरोध में धनबाद में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सरकार का पुतला दहन

JP Bharat Shareधनबाद: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म के आरोप के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को धनबाद में प्रदर्शन किया। भाजपा सदर मंडल और सरायढेला मंडल के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में धनबाद…

JP Bharat Share

धनबाद: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म के आरोप के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को धनबाद में प्रदर्शन किया। भाजपा सदर मंडल और सरायढेला मंडल के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जब महिला पुलिस थाने में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है, तो राज्य में उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा पीड़िता को सुरक्षा और न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि जांच में किसी अन्य पुलिसकर्मी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की।

मौके पर जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, राजाराम दत्ता, बसंती सिंह, रमा सिन्हा, श्रवण झा, टुन्ना सिंह और सूरज पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports