देवघर: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जैप-1 के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
स्वागत समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय सहित कई वरिष्ठ न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआईजी अंबर लकड़ा समेत अन्य अधिकारियों ने भी मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा और प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी।
















