,

BBMKU प्रशासन के खिलाफ आजसू छात्र संघ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

JP Bharat Shareधनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) प्रशासन के खिलाफ आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप…

JP Bharat Share

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) प्रशासन के खिलाफ आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं।

आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा सीनेट की बैठक और दीक्षांत समारोह से जुड़े आवेदनों पर भी लिखित जवाब नहीं मिला है।

छात्र संघ ने आउटसोर्सिंग निविदा रद्द कर संशोधित न्यूनतम मजदूरी और वीडीए दरों के आधार पर नई निविदा जारी करने की मांग की है। साथ ही पात्र स्थानीय MSME इकाइयों और श्रम सहकारी समितियों को नियमानुसार निविदा में छूट देने की मांग उठाई है।

विशाल महतो ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports