, ,

झरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 360 किलो बताशा और सेवई जब्त

JP Bharat Shareझरिया: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहपुर रोड स्थित एक खाद्य कारखाने में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान 210 किलो रंगीन बताशा और 150 किलो कथित मिलावटी सेवई बरामद की…

JP Bharat Share

झरिया: दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहपुर रोड स्थित एक खाद्य कारखाने में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान 210 किलो रंगीन बताशा और 150 किलो कथित मिलावटी सेवई बरामद की गई।

अधिकारियों के अनुसार, कारखाना बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है। विभाग को संदेह है कि इन खाद्य सामग्रियों की दीपावली के दौरान बाजार में आपूर्ति की तैयारी थी।

बरामद सामग्री को एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया है। नमूने जांच के लिए रांची भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी में विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से त्योहार के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और शुद्धता पर ध्यान देने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports