,

मनईटांड़ में सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने हटाया निर्माण

JP Bharat Shareधनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में सोमवार रात सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सीमेंटेड शीट से बनाई जा रही बाउंड्री को हटवा दिया। इस दौरान घटनास्थल से एक स्कूटी भी जब्त की गई।…

JP Bharat Share

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में सोमवार रात सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सीमेंटेड शीट से बनाई जा रही बाउंड्री को हटवा दिया। इस दौरान घटनास्थल से एक स्कूटी भी जब्त की गई।

कार्रवाई के बाद सदर अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार और धनसार थाना प्रभारी ने स्थल का निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि संबंधित जमीन की जल्द मापी कराकर सीमांकन किया जाएगा, ताकि भविष्य में वहां सरकारी योजनाओं के तहत निर्माण कराया जा सके।

अधिकारी के अनुसार, अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी किया जाएगा और अतिक्रमण वाद चलाया जाएगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रशासन ने लोगों से स्वयं अवैध कब्जा हटाने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports