,

शिक्षा विभाग में अनियमितता के आरोप पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी भूख हड़ताल पर बैठे

JP Bharat Shareधनबाद: शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता के विरोध में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व विधायक आनंद महतो भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे। विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की नियुक्ति के…

JP Bharat Share

धनबाद: शिक्षा विभाग में कथित भ्रष्टाचार और शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता के विरोध में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व विधायक आनंद महतो भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे।

विधायक अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की नियुक्ति के बावजूद ग्रामीण स्कूलों में जरूरत के अनुसार पदस्थापन नहीं किया जा रहा है। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, लेकिन पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में करीब 1,500 शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है और इस प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। विधायक ने इसमें कथित पैसों के लेन-देन की जांच कराने की भी मांग की।

अरूप चटर्जी ने शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत गरीब बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरतमंद बच्चों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। विधायक ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports