रांची: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने झारखंड हाईकोर्ट में छह अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नए डेटा सेंटर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एस. चंद्रशेखर और झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शुरू की गई नई सुविधाओं में आधुनिक वेबसाइट, ऑनलाइन प्रमाणित प्रति के लिए आवेदन, iOS मोबाइल ऐप, अधिवक्ताओं के लिए पर्सनलाइज्ड कॉज लिस्ट, ड्रैगन स्पीच-टू-टेक्स्ट और AI आधारित सुप्रीम टुडे सॉफ्टवेयर शामिल हैं।
इन डिजिटल सेवाओं से वादियों और अधिवक्ताओं को न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। वहीं, नए डेटा सेंटर से हाईकोर्ट के साथ राज्य की निचली अदालतों के डिजिटल कामकाज को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने देवघर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में भी हिस्सा लिया और लाभुकों के बीच सहायता राशि के चेक वितरित किए।
















