धनबाद: पूर्वी टुंडी प्रखंड के बरबाद बलाड़ी में रामदास आठवले फाउंडेशन की ओर से दूसरे चरण में बायोमास ग्रीन कुकस्टोव का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प से जोड़ना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है। आयोजकों ने इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
















