धनबाद: जिला परिषद कार्यालय में सामान्य समिति (स्थायी समिति) की बैठक अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों के साथ जिला परिषद की संपत्तियों के बेहतर उपयोग और प्रबंधन पर चर्चा की गई।
बैठक में टेक्सटाइल मार्केट, जिला परिषद के अधिवक्ताओं का पैनल तैयार करने, कांग्रेस भवन की जमीन और न्यायालय के आदेश से संबंधित परिसंपत्तियों के मुद्दे उठाए गए। इसके अलावा एप्पल रेस्टोरेंट और कला भवन के समीप स्थित बहुउद्देशीय भवन की लीज अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में संपत्तियों के रखरखाव, उचित उपयोग और जिला परिषद के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इस्राफील लाला, विकास महतो, ऊषा देवी, कुमारी श्वेता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
















