,

तेतुलमारी के पाण्डेयडीह में गैस रिसाव की सूचना से हड़कंप, पुनर्वास की मांग

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत तेतुलमारी के पाण्डेयडीह दुर्गा मंडप के पास गैस रिसाव की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रामदयाल सिंह और उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह उर्फ मोनू के घर की चारदीवारी से सटे एक मुहाने से गैस निकल रही है। यह…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत तेतुलमारी के पाण्डेयडीह दुर्गा मंडप के पास गैस रिसाव की सूचना से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि रामदयाल सिंह और उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह उर्फ मोनू के घर की चारदीवारी से सटे एक मुहाने से गैस निकल रही है। यह स्थान घर से कुछ ही दूरी पर है।

स्थानीय लोगों को टंडाबाड़ी, छाताबाद और सिजुआ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका सता रही है। लोगों ने प्रभावित इलाके की सुरक्षा और गैस रिसाव की तत्काल जांच कराने की मांग की है।

अभिमन्यु सिंह के अनुसार, परिवार ने बीसीसीएल प्रबंधन को कई बार पत्र लिखकर सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से मौके की जांच, सुरक्षा के जरूरी इंतजाम और प्रभावित परिवार के पुनर्वास की मांग की है। फिलहाल गैस के प्रकार और रिसाव की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports