#कतरास: बिजली संकट पर भड़की जनता, सिजुआ कार्यालय में 3 घंटे तालाबंदी

JP Bharat Shareकतरास (जितेन्द्र जीतु) : तेतुलमारी क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर दिखा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नियमित बिजली की मांग को लेकर सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह…

JP Bharat Share

कतरास (जितेन्द्र जीतु) : तेतुलमारी क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर दिखा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नियमित बिजली की मांग को लेकर सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे तक जारी रहा। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली संकट से तत्काल राहत की मांग उठाई।

करीब तीन घंटे के गतिरोध के बाद प्रबंधन, सीआईएसएफ के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। बैठक में प्रबंधन की ओर से सोमवार तक बिजली कटौती और अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।

आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने तालाबंदी समाप्त कर दी, लेकिन चेतावनी भी दी कि यदि तय समय सीमा तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।

👉 खासकर महिलाओं ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कार्यालय का बिजली कनेक्शन तक काट दिया जाएगा, ताकि प्रबंधन भी आम जनता की परेशानी को समझ सके।

ये भी पढ़ें:-धनबाद: होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी, शहर में रहना हुआ महंगा

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

One response to “#कतरास: बिजली संकट पर भड़की जनता, सिजुआ कार्यालय में 3 घंटे तालाबंदी”

  1. […] ये भी पढ़ें:-#कतरास: बिजली संकट पर भड़की जनता, सिजुआ … […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports